मजा मा

MAJA MA MOVIE


अमेजन प्राइम वीडियो ने माधुरी दीक्षित स्टारर पहली इंडियन ऑरिजनल मूवी 'मजा मा'  का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस फैमिली एंटरटेनर में आपको इंडस्ट्री के अनुभवी के  चेहरों  के साथ साथ कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे।  इस शो में आपको गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसी हस्तियां दिखाई देंगी।  शो को बात करें तो इसमें फुल हंसी-मजाक है, भरपूर प्यार भी है, लेकिन कुछ है, जिसकी वजह से रिश्ते में खटास है। इसका डायरेक्शन आनंद तिवारी ने किया है, जबकि सुमित बथेजा ने इसे लिखा है। लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा निर्मित ये मूवी भारत और 240 देशों में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।


कहानी की बात करें तो खुशमिजाज महिला पल्लवी (Madhuri Dixit) की जिंदगी की एक झलक मिलती है, जो अपनी मिडिल क्लास फैमिली और जिस समाज में वह रहती है, उसकी ताकत है। फिल्म की कहानी पल्लवी के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, एक जिंदगी जिसे उसने इतने प्यार से संजोया है, वह बिखरने लगता है, जिससे उसके बेटे की सगाई खतरे में पड़ जाती है। इस जद्दोजहद में आपसी समझ और विश्वास के लिए मौजूदा संबंधों की परख होती है। आखिर इस इम्तिहान की वजह क्या है? पल्लवी और उसकी फैमिली इस उथल-पुथल से कैसे निपटेगी? क्या इससे परिवार के सदस्य करीब आएंगे या नए रिश्ते टूट जाएंगे? इन सभी सवालों के जवाब 6 अक्टूबर को मिलेंगे।