Shamshera movie 2022




SHAMSHERA MOVIE


एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रणवीर कपूर की मूवी 'Shamshera' रिलीज होने के करीब है। रणवीर की यह मूवी बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक है।
फिल्म के पोस्टर रिलीज के साथ ही रणवीर कपूर के फैंस के मन में एक अलग उत्साह देखने को मिला, हो भी क्यू ना, संजू मूवी के बाद रणवीर कपूर की वापसी बड़े आगाज के साथ जो हो रही है।

Movie cast


Director- Karan Malhotra

Actorring- Sanjay Datt,
                  Ranveer Kapoor,
                  Vanni kapoor,
                  Ashutosh Rana,
                  Ronit Roy
                   
Release - 22 july 2022

Language- Hindi

Country- INDIA

शमशेरा मूवी ट्रेलर रिव्यु


मूवी का ट्रेलर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है, मूवी कितनी जबरदस्त होने वाली है।
एक ओर जहां मूवी में रणवीर कपूर तथा संजय दत्त हैं, वहीं दूसरी और अंग्रेजी हुकूमत है।

वैसे तो अंग्रेजी हुकूमत की मूवी कितनी ही हम सबने जरूर देखी होंगी, मगर इस बार मूवी के लीड रोल में रणवीर कपूर का एक अलग ही अवतार 'डाकू' नजर आता है, जो अपने आप में दिलचस्प है।
मूवी के ट्रेलर में रणवीर कपूर का लुक जिसमे सामने बाल, दाड़ी तथा उनका डाकू का कॉस्ट्यूम सबकुछ अलग फील करवाने वाला है।
इस मूवी में रणबीर कपूर तथा संजय दत्त का लुक ही फैंस के लिए किसी खजाने से कम नही है।

Shamshera movie की kahani


मूवी में रणवीर कपूर एक डाकू के रूप में हैं, जो 1800 दशक में भारत मे हुए स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले डाकू समुदाय का नेतृत्व करते नजर आते हैं, वहीं संजय दत्त भी तत्कालीन दारोगा शुद्ध सिंह के रोल में नजर आते हैं।


कर्म से डाकू, धर्म से आजाद

क्या यही एक लाइन काफी नही है, मूवी की पूरी स्टोरी समझने के लिए, मूवी में जहाँ रणवीर कपूर एक डाकू के रोल में नजर आने वाले हैं, वहीं संजय दत्त एक पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे।
मूवी में दोनों का सामना कैसा होता है, इसका तो अभी पता नहीं मगर जैसा भी होगा संजय दत्त की एक्टिंग से वह उनके फैंस के लिए भरपूर होने वाला है।
मूवी के सीन पुराने समय में उन घटनाओं की याद ताजा कर जाते हैं, जहाँ वो वास्तव में हुआ करते थे।
मूवी फुल पैसा वसूल होने वाली है।