नूपुर शर्मा विवाद


नूपुर शर्मा के बयान से उपजे विवादों के कारण उन पर देश के अलग अलग हिस्सों में केस दर्ज हुए, जिनको लेकर नूपुर शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया ताकि सभी मामलों को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाए, परंतु कोर्ट ने ऐसा करने से मना कर दिया तथा नूपुर शर्मा को जमकर फटकार लगाई।

नूपुर शर्मा विवाद में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी


1. आपने गलत बयानबाजी से इस देश का माहौल खराब किया है।

2. देश मे जो कुछ भी हो रहा है उसकी जिम्मेदार केवल नूपुर शर्मा हैं।

3. नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट आने से पहले निचली अदालतों में जाना चाहिए था, मगर उन्होंने ऐसा नही किया क्या उनके लिए निचली अदालते छोटी है?

4. इतना विवाद होने के बाद भी शर्त सहित आपने माफी मांगी जो आपके घमंड को दिखाता है।
 5. आपको टीवी पर जाकर पूरे देश से माफी मांगी चहिये।

6. क्या आपके लिए यहाँ पर रेड कारपेट होना चाहिए? जब आप किसी की शिकायत करती हैं तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है, आप सोचती हैं कि आपके पास सत्ता का समर्थन है तो आप कानून के खिलाफ जाकर कुछ भी बोल सकती हैं।


बीजेपी नेता तथा प्रवक्ता नूपुर शर्मा का टिप्पणी विवाद रुकने का नाम नही ले रहा है, पैग़म्बर मोहम्मद पर दिए अपने बयान की वजह से नूपुर शर्मा को पार्टी से बाहर कर दिया गया था, इसी विवाद के चलते उन्हें तथा उनके परिवार को लगातार धमकियां मिलती रहती हैं, उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है।

भारत के साथ दोस्ताना संबंध रखने वाले देशों ने भी नूपुर शर्मा के इस टिप्पणी की घोर निंदा की तथा उसके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाते नजर आए थे।


नूपुर शर्मा विवाद पर OIC


नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को- ऑपरेशन (OIC)  ने कड़ा विरोध जताते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ में इस बात को उठाया तथा भारत मे मुसलमान सम्प्रदाय की रक्षा करने का आह्वान किया था। जिसपर भारत सरकार ने भी जवाब दिया कि यह किसी व्यक्ति विशेष के विचार हो सकते हैं, भारत सभी धर्मों का सम्मान करता है।

9 जुलाई 2022:- 

नूपुर शर्मा विवाद पर अब विश्व हिंदू परिषद हरकत में आ गया है, हालांकि पहले भी संगठन इस मामले में नूपुर शर्मा के पक्ष में रैली तथा आयोजन कर चुका है।

हेल्पलाइन नम्बर जारी

विश्व हिंदू परिषद ने नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार की धमकियां मिलने पर हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा कि आप इस नम्बर का उपयोग करके 24 घंटे अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
नंबर 1. 9473795999
नंबर 2. 9919888770

बता दें यह दोनों नंबर विश्व हिंदू परिषद अवध प्रान्त संगठन ने जारी किए हैं, जो अवध क्षेत्र के लोगो के लिए जारी हुए हैं।




 The computer mouse
Air India