earn survey money


YOU GOV SURVEY APPLICATION



हेलो दोस्तों, हाजिर हैं आप के साथ एक और सर्वे एप्प को लेकर जिसका नाम है YouGov survey.

क्या है YouGov सर्वे एप्पलीकेशन?

 दोस्तों मार्केट में बहुत से सर्वे एप्पलीकेशन मौजूद हैं जिनमे से कुछ रियल हैं तो कुछ फेक भी हैं जो आपसे मेहनत तो करवाते हैं, मगर पेआउट के रूप में आपको कुछ भी नहीं देते हैं। ऐसे ही एक रियल सर्वे एप्पलीकेशन के साथ आज हम आपको बताएंगे इसकी पूरी जानकारी जिससे आप इस सर्वे एप्प का इस्तेमाल करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।

दोस्तों YouGov सर्वे का एक अच्छा एप्पलीकेशन है, जिसकी मदद से आप बहुत ही आसान- आसान से सर्वे को पूरा करके paytm cash earn कर सकते हैं।

YouGov रजिस्ट्रेशन:-

You Gov सर्वे एप्प पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप अपने फ़ोन के ब्राउज़र में टाइप करें yougov sign up या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे ।


जिसके बाद आप अपना EMail id डालकर next पर क्लिक करें, यहां से आपको email वेरिफिकेशन के लिए पूछा जाता है, ईमेल वेरिफिकेशन के बाद terms and conditions को ध्यान से पढ़कर next पर क्लिक करें।


रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको अवार्ड के रूप में 25 पॉइंट्स दिए जाते हैं।
उसके बाद आपके सामने एक प्रोफाइल सर्वे दिखाया जाता है जिसे पूरा करने पर आपको 50 पॉइंट्स और मिल जाते हैं।

इस प्रकार रजिस्ट्रेशन करने पर आपको कुल 75 पॉइंट्स दिए जाते हैं।

कितने पॉइंट्स पर रिडीम लगता है?

दोस्तों You Gov सर्वे एप्प पर आपको अपने पॉइंट्स रिडीम करने के लिए 5000 पॉइंट्स इक्कठे करने पड़ते हैं, तथा 5000 पॉइंट्स होने पर आपको 3600 rs अवार्ड के रूप में दिए जाते हैं। इस प्रकार आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस ऐप पर आपको रिडीम लगाने के लिए थोड़ा टाइम का wait करना पड़ेगा।

पॉइंट्स रिडीम सिस्टम

दोस्तों आप अपने paytm wallet में इस सर्वे ऐप का रिडीम ले सकते हैं, इसके लिए आपको रिडीम करते समय सही paytm mobile number लगाना होगा जिसमें आप withdrawl लेना चाहते हैं।


पॉइंट्स withdrawl में कितना समय लगता है?

YouGov सर्वे ऐप में आपको पेमेंट लेने के लिए 30 दिनों तक का इंतजार करना पड़ता है, हालांकि यह समय सीमा कम भी हो सकती है। इस दौरान भी आप नए सर्वे करके next withdrawl के लिए पॉइंट्स कमा सकते हैं।

YouGov सर्वे को आप वेबसाइट अथवा मोबाइल ऐप दोनों में यूज कर सकते हैं।
YouGov एप्पलीकेशन एक बेहतरीन सर्वे ऐप है जहाँ से आप ऑनलाइन घर बैठे कुछ आसान से सवालो के जवाब देकर मनी earn कर सकते हैं।

YouGov एप्पलीकेशन पूरी तरह से रियल तथा ऑथेंटिक सर्वे ऐप है, जहाँ से काम करके कई लोग अच्छी इनकम ले सकते हैं।